ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरप्लास्टिक मुक्त मानगो के लिए साप्ताहिक अभियान शुरू

प्लास्टिक मुक्त मानगो के लिए साप्ताहिक अभियान शुरू

विश्व पर्यावरण दिवस पर मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति विशेष अभियान चला रहा है, जिसमें प्लास्टिक एवं पर्यावरण प्रदूषण रहित मानगो के लिए इंटेकवेल, चाणक्यपुरी, शांतिनगर व अन्य नदी घाटों पर रविवार को...

प्लास्टिक मुक्त मानगो के लिए साप्ताहिक अभियान शुरू
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 03 Jun 2018 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व पर्यावरण दिवस पर मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति विशेष अभियान चला रहा है, जिसमें प्लास्टिक एवं पर्यावरण प्रदूषण रहित मानगो के लिए इंटेकवेल, चाणक्यपुरी, शांतिनगर व अन्य नदी घाटों पर रविवार को अभियान चलाया। घाट के इर्द गिर्द के प्लास्टिक एवं कचरे की सफाई की।

अगर आप हमें प्लास्टिक देंगे तो हम आपको प्रदूषण मुक्त मानगो देंगे। इस स्लोगन के तर्ज पर रविवार सुबह 8 बजे मछली मार्केट से डिमना चौक तक सभी दुकानदारों से प्लास्टिक मुक्त मानगो के लिए आग्रह किया। विशेष पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने जनता से प्लास्टिक मुक्त मानगो के लिए सहयोग की अपील की।

नगर प्रबंधक एस रहमान ने लोगों से कहा अगर आपके पास पॉलीथिन है तो स्वेच्छा से देकर जिम्मेदार नागरिक बनें। समाजसेवी उत्तम चक्रवर्ती ने दुकानदारों को बताया पॉलीथिन के उपयोग से पर्यावरण, जलीय जीव, पेड़-पौधों और मनुष्य को बहुत हानि होती है। इसलिए भविष्य में पॉलीथिन का उपयोग न करें। मौके पर अनामिका, आईईसी एक्सपर्ट राकेश कुमार, मो. कासिम, राजकमल व अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें