तुलसी भवन में ‘रंग गुलाल’ का लोकार्पण
हिन्दी साहित्य सम्मेलन के तहत डॉ. रागिनी भूषण की पुस्तक 'रंग गुलाल' का लोकार्पण तुलसी भवन में हुआ। मुख्य अतिथि प्रभाकर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों ने पुस्तक पर विचार साझा किए। दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। डॉ. मुद्रिता चन्द्रा ने रचनाकार का साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया।

हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन के तत्वावधान में साहित्यकार डॉ. रागिनी भूषण कृत ‘रंग गुलाल’ का लोकार्पण रविवार को तुलसी भवन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मुरलीधर केडिया, डॉ. स्नेहलता सिन्हा एवं डॉ. शकुन्तला पाठक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका ने की। संचालन पूनम महानंद ने किया। स्वागत भाषण संस्थान के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के सचिव डॉ. अजय ओझा ने किया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पार्पण के बाद उपासना सिन्हा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं राजेन्द्र साह ‘राज’ के स्वागत गीत से हुआ।
शाहिद अनवर, अजय प्रजापति एवं डॉ. सरित किशोरी ने पुस्तक पर विस्तार से अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। मुख्य अतिथि प्रभाकर सिंह ने रचनाकार एवं उनकी रचनाओं की प्रशंसा की। इसके बाद रचनाकार का साहित्यिक जीवन परिचय डॉ. मुद्रिता चन्द्रा ने सुंदर अंदाज में प्रस्तुत किया। यमुना तिवारी 'व्यथित' ने इसे अपनी काव्य शैली में प्रस्तुत किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


