कोल्हान में बदलते मौसम को देखते हुए धान की नई वेरायटी का ट्रायल

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

हर साल मौसम के बदलावों और बारिश के कारण कोल्हान के किसान धान की सही वेरायटी चुनने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। इस समस्या को हल करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र विभिन्न धान की वेरायटी का परीक्षण करेगा और किसानों को बेहतर पैदावार के लिए उपयुक्त वेरायटी की सिफारिश करेगा।

कोल्हान में बदलते मौसम को देखते हुए धान की नई वेरायटी का ट्रायल

हर साल बदलते मौसम, बारिश और तापमान के कारण कोल्हान के किसान धान की सही वेरायटी चुनने में असमंजस की स्थिति में रहते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) विभिन्न वेरायटी पर काम करेगा और क्षेत्र के लिए सबसे उपयुक्त वेरायटी की अनुशंसा करेगा, ताकि किसानों को बेहतर पैदावार मिल सके। इस बार कम बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में किसान कम पानी वाली, लेट वेरायटी या अन्य किस्मों को लेकर भ्रम में हैं। इस असमंजस को खत्म करने के लिए केवीके अपने परिसर में विभिन्न धान की वेरायटी लगाएगा और अलग-अलग तरीके से उनकी तैयारी करेगा।

केवीके न सिर्फ अपने खेतों में बल्कि चयनित किसानों के खेतों में भी विभिन्न वेरायटी का ट्रायल करेगा। परीक्षण के बाद जिस वेरायटी से सबसे अच्छी पैदावार होगी, उसी की सिफारिश किसानों के लिए की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।