टाटानगर और रांची से 19 जनवरी की कुंभ स्पेशल ट्रेन हो गई फुल
टाटानगर और रांची स्टेशन से कुंभ स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह से भर गई हैं। इससे कुंभ स्नान के लिए झारखंड के सैकड़ों श्रद्धालु परेशान हैं क्योंकि प्रयागराज के लिए अन्य ट्रेनों में भी सीटें नहीं मिल रही हैं।...

टाटानगर एवं रांची स्टेशन से कुंभ स्पेशल ट्रेनें फुल हो गई हैं। इससे झारखंड में कुंभ स्नान के इच्छुक सैकड़ों श्रद्धालु परेशान हैं, क्योंकि लोगों को टाटानगर से अन्य ट्रेनों में भी प्रयागराज के लिए सीट नहीं मिल रही है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से बिहार-उत्तर प्रदेश के कई स्टेशन होकर टाटानगर और रांची से टुंडला तक 19 जनवरी को दो कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश हुआ है। इससे 27 दिसंबर से रेलवे काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट द्वारा टिकट भी बुक होने लगा। तीन दिन में ही दोनों स्टेशनों से कुंभ स्पेशल ट्रेन फुल गई। बताया जाता है कि रांची-टुंडला कुंभ स्पेशल ट्रेन में सिर्फ थर्ड व सेकेंड एसी कोच की सुविधा है, जबकि टाटानगर-टुंडला कुंभ स्पेशल ट्रेन में स्लीपर, थर्ड और सेकेंड एसी की सुविधा यात्रियों को मिलेगी, लेकिन वेटिंग होने से यात्री परेशान होकर दूसरे मार्ग की कुंभ स्पेशल ट्रेनों में सीट की स्थिति जांच रहे हैं। इधर, रांची स्टेशन से एक अन्य कुंभ स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगी। इसके स्लीपर में अभी 17 व 24 को वेटिंग और थर्ड एसी में आरएसी बता रहा है।
पुरुषोत्तम में प्रयागराज का टिकट नोरूम
पुरी-दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में 12 व 13 जनवरी को स्लीपर में टिकट नोरूम है। जबकि, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, टाटा-जम्मू एक्सप्रेस और हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस में महीनेभर सभी श्रेणियों में वेटिंग है। इधर, चांडिल, रांची, हटिया, मुरी, बोकारो, बरकाकाना, झारसुगुड़ा एवं राउरकेला होकर ओडिशा के भुवनेश्वर, पुरी व टिटलागढ़ और आंध्रप्रदेश के तिरुपति व नरसापुर से बनारस कुंभ स्पेशल ट्रेन 26 जनवरी व 2 मार्च तक चलाने का आदेश तीन रेलवे जोन से हुआ है। इससे कुंभ स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लौटने में सहूलियत होगी। जानकार बताते हैं कि कुंभ को लेकर रेलवे ने 10 हजार नियमित व तीन हजार से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है। इससे टाटानगर एवं रांची स्टेशन से अन्य कुंभ स्पेशल ट्रेन भी चल सकती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


