ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकेयू करेगी अधिकारियों के लिए लैपटॉप की खरीदारी

केयू करेगी अधिकारियों के लिए लैपटॉप की खरीदारी

कोल्हान विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक गुरुवार को कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की...

केयू करेगी अधिकारियों के लिए लैपटॉप की खरीदारी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 26 Oct 2018 05:26 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक गुरुवार को कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई।

कुलपति ने सभी एचओडी, डीन तथा केयू के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे विभागीय कार्यों का निपटारा समय के अंदर करें। पदाधिकारी अपनी कार्यशैली बदलें। उन्होंने एचओडी और डीन से पीजी विभाग में बेंच-डेस्क खरीद, लैपटॉप और कंप्यूटर की खरीद की जानकारी प्राप्त की।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. एके झा ने बताया कि विश्वविद्यालय को पेपरलेस बनाने की दिशा में लैपटॉप और कंप्यूटर की खरीदारी होगी। अधिकारियों के लिए 60 लैपटॉप और 100 कंप्यूटर खरीदे जाएंगे। खरीद एक माह के अंदर हो जाएगी। इसके बाद विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी अपना काम लैपटॉप में करेंगे। पीजी विभाग में बेंच-डेस्क की खरीद के लिए टेंडर हो चुका है। कुलपति ने बैठक के दौरान सभी एचओडी से मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली तथा किसी भी हाल में शौचालय और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा। बैठक में प्रोवीसी डॉ. रणजीत कुमार सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. एसएन सिंह, सीसीडीसी डॉ. जेपी मिश्रा, वित्तीय सलाहकार डॉ. मधूसूदन, वित्त पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

पुस्तकों की छपाई का काम पूरा

डॉ. एके झा ने कहा कि टीआरएल विभाग के लिए पुस्तकों की छपाई का कार्य पूरा हो चुका है। बस में इसमें राज्यपाल का अनुमोदन होना बाकी है। वारंग क्षिति, ओलचिकी, कुरमाली की पुस्तकों को पाठयक्रमों में शामिल करना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें