ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरनारी अधिकार का पाठ पढ़ेंगे केयू के विद्यार्थी

नारी अधिकार का पाठ पढ़ेंगे केयू के विद्यार्थी

कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉलेजों में विद्यार्थियों को अब नारी अधिकार का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। कानून से जुड़े इस पाठ को कॉलेजों में पढ़ाने का उद्देश्य आज के युवाओं की सोच में नारी सम्मान और उनके अधिकार...

नारी अधिकार का पाठ पढ़ेंगे केयू के विद्यार्थी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 28 Jun 2019 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉलेजों में विद्यार्थियों को अब नारी अधिकार का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। कानून से जुड़े इस पाठ को कॉलेजों में पढ़ाने का उद्देश्य आज के युवाओं की सोच में नारी सम्मान और उनके अधिकार के प्रति सकारात्मक बदलाव लाना है।

एचआरडी के निर्देश पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने उच्च शैक्षणिक संस्थानों को यह सुझाव दिया है कि वे अपने कॉलेज के विद्यार्थियों को नारी अधिकार के प्रति जागरूक करें। साथ ही यह भी बताया गया है कि इसे सभी विभाग के पाठ‌्यक्रम में नियमित रूप से लाने के बारे में भी भविष्य में सोचा जाएगा। लेकिन फिल्हान इस सत्र से कॉलेज अपने विद्यार्थियों में इसके प्रति जागरूक कर सकते है। इसके अंर्तगत नारी अधिकार विषय पर नियमित रूप से निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन आदि कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा कॉलेज यदि चाहे तो संबंधित लेक्चरर को भी बुलाकर कार्यशाला आयोजित कर सकता है। इन सब गतिविधियों में एनएसएस व एनसीसी जुड़े सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती ने बताया कि कॉलेजों में खासतौर से महिला कॉलेजों में नियमित रूप से कानून और महिलाओं के अधिकार से संबंधित जागरूकता के लिए कार्यशाला नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। यूजीसी की इस दिशा में पहल सराहनीय है, ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इसके प्रति जागरूक करने के लिए आने वाले दिनों में सभी कॉलेजों में ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें