ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकेयू : बजट के चक्कर में फंसी अनुबंधित कर्मचारियों की वेतन वृद्धि

केयू : बजट के चक्कर में फंसी अनुबंधित कर्मचारियों की वेतन वृद्धि

कोल्हान विश्वविद्यालय के अनुबंधित कर्मचारियों की वेतन वृद्धि वर्षों से बजट के चक्कर में फंसी है। विश्वविद्यालय के पास सीमित फंड होने के कारण कर्मचारियों की वेतन वृद्धि अधर में लटकी हुई है। शिक्षक और...

केयू :  बजट के चक्कर में फंसी अनुबंधित कर्मचारियों की वेतन वृद्धि
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 17 May 2018 08:29 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान विश्वविद्यालय के अनुबंधित कर्मचारियों की वेतन वृद्धि वर्षों से बजट के चक्कर में फंसी है। विश्वविद्यालय के पास सीमित फंड होने के कारण कर्मचारियों की वेतन वृद्धि अधर में लटकी हुई है। शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का वर्षों से इंतजार है।

विवि प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, सेल्फ फाइनेंस कोर्स में सीमित फंड होने के कारण अनुबंधित कर्मचारियों के वेतन वृद्धि में परेशानी आ रही है। कोर्स की फीस ही है, फंड का एकमात्र जरिया, लेकिन कॉलेजों पर फीस नहीं बढ़ाने का दबाव भी है। ऐसे में यदि कर्मचारियों का वेतन वृद्धि की जाती है तो इससे विवि पर वित्तीय बोझ का दबाव पड़ सकता है। कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती ने बताया कि वेतन वृद्धि को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय की फाइनेंस कमेटी की बैठक 18 को होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें