ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकेयू : झारखंड स्थापना दिवस पर मिलेगा गेस्ट फैकल्टी का तोहफा!

केयू : झारखंड स्थापना दिवस पर मिलेगा गेस्ट फैकल्टी का तोहफा!

कोल्हान विश्वविद्यालय को राज्य स्थापना दिवस समारोह पर गेस्ट फैकल्टी का तोहफा मिलेगा। राज्य के मानव संसाधन विभाग 15 नवंबर को स्थापना दिवस पर कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित 178 गेस्ट फैकल्टी...

केयू : झारखंड स्थापना दिवस पर मिलेगा गेस्ट फैकल्टी का तोहफा!
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 23 Oct 2017 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान विश्वविद्यालय को राज्य स्थापना दिवस समारोह पर गेस्ट फैकल्टी का तोहफा मिलेगा। राज्य के मानव संसाधन विभाग 15 नवंबर को स्थापना दिवस पर कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित 178 गेस्ट फैकल्टी को नियुक्ति पत्र देगा।

एचआरडी के सूत्रों की मानें तो या तो राज्यस्तर पर होने वाले समारोह या फिर जिलास्तर पर होने वाले स्थापना दिवस समारोह में गेस्ट फैकल्टी को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।

कंप्लीमेट्री बजट का होगा प्रावधान : गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति के साथ ही इनके वेतन भुगतान के लिए राज्य सरकार अतिरिक्त बजट का प्रावधान करेगी। कोल्हान विश्वविद्यालय को मिलने वाले वेतन मद की राशि के साथ अतिरिक्त राशि भी सरकार देगी। गेस्ट फैकल्टी को वेतन कक्षा आधारित मिलेगा।

शिक्षकों की कमी होगी दूर : केयू के प्रवक्ता डॉ. एके झा ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश का इंतजार हो रहा है। विवि प्रशासन ने सारी तैयारी कर ली है। विषयवार कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी भेजे जाएंगे, इससे कक्षाएं नियमित हो जाएंगी, वहीं शिक्षकों की कमी तात्कालिक रूप से दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर को विवि खुलने के साथ ही इस काम में तेजी आएगी, राज्य सरकार से पुन: पत्राचार किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें