केयू: जेनेरिक इलेक्टिव विशेष की परीक्षा 24 जून से
कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने द्वितीय जेनेरिक इलेक्टिव विशेष परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।

कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने द्वितीय जेनेरिक इलेक्टिव विशेष परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2017-2020, 2018-2021, 2019-2022, 2020-2023 और 2021-2024 के छात्रों के लिए दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले रिपोर्ट करना अनिवार्य है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 24 जून से शुरू होंगी। पहले दिन पहली पाली में प्रथम सेमेस्टर और दूसरी पाली में द्वितीय सेमेस्टर के इतिहास विषय की परीक्षा होगी। 25 जून को तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर के इतिहास की परीक्षा ली जाएगी।
1 जुलाई को राजनीति विज्ञान के प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर तथा 2 जुलाई को तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होगी। 3 और 4 जुलाई को इकोनॉमिक्स, होम साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, संस्कृत, उर्दू, बंगाली, ओड़िया, हो, संताली, कुरमाली और मुंडारी सहित विभिन्न भाषाओं व विषयों की परीक्षाएं होंगी।जुलाई के दूसरे सप्ताह में भी परीक्षाएं जारी रहेंगी। 6 और 7 जुलाई को एंथ्रोपोलॉजी, जियोग्राफी, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, स्टैटिस्टिक्स और जूलॉजी विषयों की परीक्षाएं होंगी। 8 और 9 जुलाई को फिलॉसफी, इंग्लिश, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, बॉटनी और जियोलॉजी की परीक्षाएं आयोजित होंगी। अंतिम चरण में 10 और 11 जुलाई को हिंदी विषय की परीक्षा तथा 13 और 14 जुलाई को केमिस्ट्री की परीक्षा के साथ विशेष परीक्षा कार्यक्रम का समापन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


