ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरखेलो इंडिया में केयू आर्चरी टीम ने किया क्वालीफाई

खेलो इंडिया में केयू आर्चरी टीम ने किया क्वालीफाई

विश्वविद्यालय खिलाड़ियों के लिए पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम-2020 शनिवार को आरंभ...

खेलो इंडिया में केयू आर्चरी टीम ने किया क्वालीफाई
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 23 Feb 2020 06:09 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्वविद्यालय खिलाड़ियों के लिए पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम-2020 शनिवार को आरंभ हुआ।

भुवनेश्वर के किट् विश्वविद्यालय में कोल्हान विवि समेत देश के 159 यूनिवर्सिटी की टीमें 17 खेलों में भाग ले रही हैं। यह खेल स्पर्धा एक मार्च तक चलेगी।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में कोल्हान विवि के पांच धनुर्धर रिकर्व संवर्ग में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पुरुषों के डबल 70 मीटर क्वालीफाइंग टेस्ट में सौरभ मुखी तथा महिला वर्ग में कोमालिका बारी, बसंती बिरुवा, अंजलि गोंड तथा सुमन पूर्ति ने पात्रता अंक अर्जित किया। केयू टीम मैनेजर डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि केयू आर्चरी टीम का स्कोर 720 अंक रहा। पुरुष वर्ग में सौरभ मुखी (639), महिला वर्ग में कोमोलिका बारी (665), बसंती बिरुवा (591), अंजली गौंड (529) एवं सुमन पूर्ति (599) ने असाधारण प्रदर्शन किया। कोच सुमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में कोमोलिका बारी खेलो इंडिया में सर्वाधिक स्कोर से कोल्हान विवि का नाम प्रथम स्थान पर लाने में सफल रही है। पांचों तीरंदाजों के क्वालीफाई होने पर कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें