ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकोल्हान विश्वविद्यालय : वेतन वृद्धि के बाद कटेगा अनुबंधित कर्मचारियों का ईपीएफ

कोल्हान विश्वविद्यालय : वेतन वृद्धि के बाद कटेगा अनुबंधित कर्मचारियों का ईपीएफ

कोल्हान विश्वविद्यालय के 16 कॉलेजों के अनुबंधित कर्मचारियों को भविष्य निधि (ईपीएफ) की सुविधा वेतन वृद्धि के बाद मिलेगी।इस बारे में विश्वविद्यालय ने पहल शुरू कर दी...

कोल्हान विश्वविद्यालय  : वेतन वृद्धि के बाद कटेगा अनुबंधित कर्मचारियों का ईपीएफ
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 24 Aug 2018 03:56 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान विश्वविद्यालय के 16 कॉलेजों के अनुबंधित कर्मचारियों को भविष्य निधि (ईपीएफ) की सुविधा वेतन वृद्धि के बाद मिलेगी।इस बारे में विश्वविद्यालय ने पहल शुरू कर दी है।

केयू के विभिन्न कॉलेजों में तीसरे और चौथे ग्रेड के कर्मचारियों सहित लगभग 200 शैक्षणिक और 50 गैर-शैक्षणिक अनुबंध कर्मचारी लंबे समय से ईपीएफ की मांग कर रहे हैं। कई कॉलेजों में बीएड, एमबीए सहित वोकेशनल कोर्स अनुबंधित कर्मचारियों पर निर्भर हैं। कर्मचारियेां को ईपीएफ सुविधा मुहैया कराने को लेकर सहायक श्रम अधीक्षक ने विश्वविद्यालय को जनवरी में आदेश दिया था। केयू की सिंडिकेट की पिछली बैठक में इस बारे में प्रस्ताव पास कर दिया गया था। विवि प्रशासन के अनुसार ईपीएफ लागू करने से विवि पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, सेल्फ फाइनेंस कोर्स के फंड से अनुबंधित कर्मचारियों को इपीएफ की सुविधा दी जाएगी। कोल्हान विवि के प्रवक्ता एके झा ने बताया कि विवि प्रशासन द्वारा फिलहाल ईपीएफ नंबर रजिस्ट्रेशन एवं फाइल पर हिसाब-किताब किया जा रहा है। जल्द ही ईपीएफ मामले में आगे की कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें