ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपश्चिम विक्षोभ से कोल्हान में बदलेगा मौसम का मिजाज

पश्चिम विक्षोभ से कोल्हान में बदलेगा मौसम का मिजाज

पश्चिम विक्षोभ से कोल्हान में मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। दिन में धूप और शाम में हवाएं...

पश्चिम विक्षोभ से कोल्हान में बदलेगा मौसम का मिजाज
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 10 Nov 2018 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम विक्षोभ से कोल्हान में मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। दिन में धूप और शाम में हवाएं चलेंगी।

धीरे-धीरे गिरेगा तापमान : मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि कोल्हान में धीरे-धीरे तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। रांची और पश्चिम झारखंड में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

‘गजा तूफान का संकेत : मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती चक्र बनने के आसार हैं। इससे चक्रवाती तूफान ‘गजा विकसित होने की संभावना है। इस तूफान का प्रभाव तमिलनाडु में ज्यादा और झारखंड में कम पड़ेगा।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कोल्हान में पश्चिम विक्षोभ के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती चक्र के असर से तापमान में कमी आएगी। उत्तरी-पश्चिमी वायु प्रवाह से सुबह और शाम में ठंड का अहसास होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें