
शहर का पारा 14.6 डिग्री पहुंचा, सुबह-शाम बढ़ी ठंड
कोल्हान में मौसम धीरे-धीरे सर्द रुख पकड़ रहा है। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में 15 डिग्री सेल्सियस और सरायकेला में 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटे में तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट की संभावना है। ठंडी हवाओं के चलते सर्दी बढ़ने की आशंका है।
कोल्हान में मौसम धीरे-धीरे सर्द रुख पकड़ रहा है। जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो रविवार की तुलना में 0.2 डिग्री कम है। वहीं, चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरायकेला में न्यूनतम पारा 14.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह के समय हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों को सर्दी का अहसास कराने लगी हैं। वहीं, दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में और 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में भी रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण झारखंड में पारा लगातार नीचे जा रहा है और अगले हफ्ते से सर्दी और तेज़ पड़ सकती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




