Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय : स्नातकोत्तर बैकलॉग परीक्षा फॉर्म 14 नवंबर तक भरे जाएंगे

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा ने पीजी सेमेस्टर-1 और 2 के 2020-22 से 2024-26 सत्रों के बैकलॉग विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी की है। बिना विलंब शुल्क आवेदन 15 अक्टूबर से 14 नवंबर तक किया जा सकेगा। इसके बाद 200 और 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ क्रमशः 22 और 30 नवंबर तक आवेदन की सुविधा होगी।

Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय : स्नातकोत्तर बैकलॉग परीक्षा फॉर्म 14 नवंबर तक भरे जाएंगे

Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा ने स्नातकोत्तर (पीजी) सेमेस्टर-1 और 2 परीक्षा सत्र 2020-22 से 2024-26 के बैकलॉग छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 15 अक्टूबर से 14 नवंबर तक निर्धारित की गई है। इसके पश्चात, 15 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ तथा 23 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरे जा सकेंगे। परीक्षा शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम या ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए जमा किया जा सकता है।

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें और किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर हेल्पलाइन नंबर 7352639256 पर संपर्क कर सकते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय : स्नातकोत्तर बैकलॉग परीक्षा फॉर्म 14 नवंबर तक भरे जाएंगे