Jamshedpur News: एमबीए में नीलम तो बीएड में इशरत परवीन टॉपर

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय ने 7वें दीक्षांत समारोह के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-25 के टॉपरों की सूची जारी की है। इसमें स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न विषयों में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। अन्य कॉलेजों के टॉपर भी सूचीबद्ध हैं और आपत्ति के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया भी स्पष्ट की गई है।

Jamshedpur News: एमबीए में नीलम तो बीएड में इशरत परवीन टॉपर

Jamshedpur News: जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता कोल्हान विश्वविद्यालय ने 7वें दीक्षांत समारोह के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-25 के टॉपरों की सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी इस सूची में विभिन्न संकायों और विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं।

पीजी स्तर के टॉपर

इसके मुताबिक स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। पीजी स्तर के टॉपरों में पीजी विभाग कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा से जुरा बारी (नृविज्ञान), ज्योत्सना रानी जेना (वनस्पति विज्ञान), कृति दीपा मोहंता (रसायन विज्ञान), अमिला सिंकू (वाणिज्य), बिमल बारजो (अर्थशास्त्र), मेड कोराह (हो), गुरुमानेर सरदार (गृह विज्ञान), बालकिशोर महतो (कुड़माली), सरोज कुमार आदित्य (गणित), सस्मिता गिरी (ओड़िया), शिवा पूर्ति (दर्शनशास्त्र), लाल मुर्मू (भौतिकी), रूपा सिंह मुंडा (संस्कृत), गौरंगा मुर्मू (संथाली) और आमना फातिमा (समाजशास्त्र) शामिल हैं।

अन्य कॉलेजों के टॉपर

इसके अलावा अन्य कॉलेजों के टॉपरों में बहरागोड़ा कॉलेज से लक्ष्मी मोनी मुर्मू (बंगाली), जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज से सुभादीप हलदर (भूगोल), करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से कुमारी प्रियंका महतो (अंग्रेजी), सागर कुमार (राजनीति विज्ञान) और मो. मिन्हाज आलम (उर्दू) प्रमुख हैं। महिला महाविद्यालय सरायकेला-खरसावां की वर्षा ने इतिहास विषय में शीर्ष स्थान हासिल किया है। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के संजय सोलोमन ने हिंदी और वजीहा खुर्शीद ने जंतु विज्ञान में बाजी मारी है। स्नातकोत्तर के अलावा एमबीए (सत्र 2022-24) में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की नीलम परवीन ने 1840 अंकों के साथ टॉप किया है। बीएड (सत्र 2023-25) में करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर की इशरत परवीन ने विशिष्टता के साथ प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि यदि किसी विद्यार्थी को टॉपर सूची के संबंध में कोई आपत्ति है तो वे इस सूची के प्रकाशन की तिथि से छह दिन के भीतर अपने संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य या विभागाध्यक्ष के माध्यम से अपना आवेदन परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

सामान्य प्रश्न

कोल्हान विश्वविद्यालय ने कब टॉपरों की सूची जारी की?
कोल्हान विश्वविद्यालय ने 7वें दीक्षांत समारोह के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-25 के टॉपरों की सूची जारी की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: एमबीए में नीलम तो बीएड में इशरत परवीन टॉपर