कोल्हान विश्वविद्यालय की स्थगित स्नातक परीक्षाएं 12 मई को होंगी

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर और तृतीय वर्ष छठे सेमेस्टर की स्थगित परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। ये परीक्षाएं अब 12 मई को होंगी। दूसरे सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा सुबह 10 से 01 बजे तक और छठे सेमेस्टर की परीक्षा 2 से 5 बजे तक होगी।

कोल्हान विश्वविद्यालय की स्थगित स्नातक परीक्षाएं 12 मई को होंगी

कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा ने स्नातक प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर और तृतीय वर्ष छठे सेमेस्टर की स्थगित परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 2 मई को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं अब 12 मई को होंगी। दूसरे सेमेस्टर (सत्र 2024-28) के छात्रों की ‘कम्युनिकेशन स्किल्स एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट’ तथा ‘न्यूज राइटिंग एंड रिपोर्टिंग’ विषय की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक होगी। वहीं, छठे सेमेस्टर (सत्र 2022-26) के विद्यार्थियों की ‘एमजे-13’ विषय की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ली जाएगी। परीक्षा केंद्र पूर्व निर्धारित ही रहेंगे और समय में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है।

संबंधित महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे इस सूचना को सभी छात्र-छात्राओं तक तुरंत पहुंचाएं, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।