ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकोल्हान को मिले 58 करोड़ का अनुदान

कोल्हान को मिले 58 करोड़ का अनुदान

15वें वित्त आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के लिए अनुमोदित अनुदान राशि की पहली किस्त की राशि जारी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए लगभग 58 करोड़ रुपए पूर्वी सिंहभूम सहित कोल्हान के तीनों...

कोल्हान को मिले 58 करोड़ का अनुदान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 05 Jul 2020 01:46 AM
ऐप पर पढ़ें

15वें वित्त आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के लिए अनुमोदित अनुदान राशि की पहली किस्त की राशि जारी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए लगभग 58 करोड़ रुपए पूर्वी सिंहभूम सहित कोल्हान के तीनों जिलों को भेज दिए गए हैं। यह आधारभूत अनुदान (बेसिक अनटाइड ग्रांट) है जिसका उपयोग स्थानीय जरूरतों के अनुसार किया जा सकेगा। जबकि आबद्ध निधि से भी जल्द ही आवंटन आने वाला है। इतनी ही राशि आबद्ध निधि से भी आवंटित की जाएगी। इसमें से 75% पंचायत, 15% पंचायत समिति और मात्र 10 प्रतिशत राशि जिला परिषद को मिलेगी। कुल आवंटन में 90 प्रतिशत राशि आबादी जबकि 10 प्रतिशत क्षेत्रफल के आधार पर दिया गया है। पूरी राशि डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के खाते में भेजी गई है। उन्हें दो दिनों के भीतर पैसा पंचायतों व पंचायत समितियों के खाते में भेजने का निर्देश दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें