कोडरमा कबड्डी लीग में पूर्वी सिंहभूम के 12 खिलाड़ियों का चयन

Apr 08, 2026 12:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तहत कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2 की शुरुआत हो गई है। यह प्रतियोगिता 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जिसमें पूर्वी सिंहभूम के 12 पुरुष और महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। कुल आठ पुरुष और चार महिला टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

कोडरमा कबड्डी लीग में पूर्वी सिंहभूम के 12 खिलाड़ियों का चयन

जमशेदपुर। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में कोडरमा जिला कबड्डी संघ द्वारा कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2 की शुरुआत हो गई है। यह प्रतियोगिता 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी। लीग में पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के 12 पुरुष और महिला खिलाड़ियों का चयन विभिन्न टीमों के लिए किया गया है।चयनित खिलाड़ियों में जमशेदपुर से राजा रणवीर, रौशन कुमार, रोहित कुमार, विनय कुमार, सोनू कुमार, विशु राज, दीया सिंह और अंकिता कुमारी शामिल हैं। वहीं घाटशिला से सुमन महतो, लक्ष्मी मंडी, बिनीता मुर्मू और प्रियंका कुमारी का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में कुल आठ पुरुष और चार महिला टीमें भाग ले रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।