श्रीलंका मैजिक फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे किंशुक मुखर्जी

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

शहर के जादूगर और अभिनेता किंशुक मुखर्जी 5 से 8 जून तक श्रीलंका में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैजिक फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

श्रीलंका मैजिक फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे किंशुक मुखर्जी

शहर के जादूगर और अभिनेता किंशुक मुखर्जी 5 से 8 जून तक श्रीलंका में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैजिक फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह आयोजन श्रीलंका मैजिशियन समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। वे 4 जून को कोलंबो के लिए रवाना होंगे। श्रीलंका में वे व्याख्यान देंगे तथा अपनी जादू की कला का प्रदर्शन करेंगे। श्रीलंका मैजिशियन समिति के अध्यक्ष लकरुवान सुजीवा के आमंत्रण पर वे इस फेस्टिवल में शामिल हो रहे हैं। इस फेस्टिवल में मलेशिया, कुवैत, ट्यूनीशिया, फिलीपींस, इजिप्त समेत कई देशों से जादूगर पहुंच रहे हैं। किंशुक मुखर्जी पिछले 30 वर्षों से जादू के शो दिखा रहे हैं।

वे एक अभिनेता भी हैं और स्वामित्र चटर्जी, इंद्राणी हलदार, अभिषेक चटर्जी तथा बॉलीवुड अभिनेता राजेश शर्मा के साथ काम कर चुके हैं। भारत से जादूगर टाइगर (आंध्र प्रदेश) और मैजिशियन सूर्या (कर्नाटक) भी इस फेस्टिवल में शामिल हो रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।