ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरगला दबाकर की गयी थी किन्नर की हत्या

गला दबाकर की गयी थी किन्नर की हत्या

बागुनहातु में जिस किन्नर का नदी तट पर शव बरामद किया गया था, उसकी हत्या गला दबाकर की गयी थी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ सिदगोड़ा थाने में...

गला दबाकर की गयी थी किन्नर की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 25 Sep 2021 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बागुनहातु में जिस किन्नर का नदी तट पर शव बरामद किया गया था, उसकी हत्या गला दबाकर की गयी थी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ सिदगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। उसका शव 21 सितंबर को सिदगोड़ा के ही बागुनहातु नीमघाट के किनारे पाया गया था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। चार दिनों से मिले शव का पोस्टमार्टम अब तक नहीं किया गया था।

हो चुकी है दो किन्नरों की हत्या

यह पहला किन्नर का शव यहां नहीं मिला है। इससे पहले भी 30 मार्च 2015 की सुबह जादूगोड़ा की नरवा पहाड़ी के पास बिरसानगर की किन्नर गुलाबो का शव मिला था। उसकी भी हत्या की गयी थी। पहले उसके शव को अज्ञात के रूप में जब्त किया गया था। बाद में उसकी पहचान हुई। गुलाबो की हत्या का मामला भी रहस्य ही बना था। बाद में यह पता चला था कि एक युवक से प्रेम प्रसंग के चलते गुलाबो को मारा गया था।

इसके बाद 27 अप्रैल 2015 को भी डिमना लेक के पास खाई में किन्नर कृष्णा उर्फ लकी का शव मिला था, जिसमें हत्या की एफआईआर दर्ज की गयी थी। उसकी हत्या में उसके प्रेमी का नाम आया था और उसके खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें