गोविंदपुर से नाबालिग लड़की का अपहरण
छोटागोविंदपुर से एक 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। अपहरण में आरएन साहनी नामक युवक पर आरोप लगाया जा रहा है। साहनी एक कंपनी में काम करता है। घटना के बाद से वह भी लापता है। वह जिस मकान में रहता...
छोटागोविंदपुर से एक 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। अपहरण में आरएन साहनी नामक युवक पर आरोप लगाया जा रहा है। साहनी एक कंपनी में काम करता है। घटना के बाद से वह भी लापता है। वह जिस मकान में रहता है उसके साथ उसके दोस्त भी रहते हैं। वे भी साहनी के साथ ही भागे हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अपहरण में वे भी लिप्त हों। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है।
लेकिन, परिवारवालों का कहना है कि पहले भी आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी की थी। इसकी शिकायत गोविंदपुर पुलिस से की गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कराया था। लड़की के पिता टैंकर चालते हैं। घर में वह अकेली रहती है। घटना रविवार शाम 7 बजे की है। माता-पिता घर पर नहीं थे। लड़की घर पर अकेली थी। परिवार के लोगों को बेटी के अपहरण की जानकारी हुई। लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम था कि उसे कौन उठाकर ले गया है। शिकायत लेकर जब वे गोविंदपुर थाना पहुंचे तो पुलिस ने कहा कि अपहरण करने वाले की जानकारी लेकर आइए, तब शिकायत ली जाएगी। इस पर परिवार वाले लौट गए। नौ बजे के बाद उनका ध्यान सामने मकान में भाड़ा में रहने वाले युवकों पर गया तो पाया कि वे लोग गायब हैं।
ट्रैक पर लिया मोबाइल तो लड़की से हो रही थी बात
आरोपी के मोबाइल फोन को पुलिस ने रात में सर्विलांस में डालकर चेक किया तो उसकी बात लगातार एक नंबर से हो रही थी। वह नंबर किसी लड़की का है। पुलिस फोन का लोकेशन ट्रैक कर छापेमारी कर रही है।