Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsKidnapping Case Tejinder Pal Singh Linked to Karav Gandhi Incident Police Intensifies Investigation
सीएच एरिया में फरारी काट चुका है तेजिंदर पाल, ट्रांसपोर्टर ने दी थी पनाह

सीएच एरिया में फरारी काट चुका है तेजिंदर पाल, ट्रांसपोर्टर ने दी थी पनाह

संक्षेप:

उद्योगपति कैरव गांधी के अपहरण कांड में तेजिंदर पाल सिंह का नाम सामने आया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि तेजिंदर ने 2017 और 2020 में फरारी काटी थी। उसे एक ट्रांसपोर्टर ने पनाह दी थी। उसकी भूमिका मुख्य साजिशकर्ता और फंडिंग में है। पुलिस उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Feb 08, 2026 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण कांड में लुधियाना निवासी तेजिंदर पाल सिंह का नाम सामने आने के बाद पुलिस की जांच और कार्रवाई एक बार फिर तेज हो गई है। जांच में खुलासा हुआ है कि तेजिंदर पाल सिंह साल 2017 और 2020 में शहर में फरारी काट चुका है। इस दौरान उसे मानगो इलाके के एक ट्रांसपोर्टर ने पनाह दी थी, जिसकी भूमिका अब पुलिस की जांच के घेरे में आ गई है। सूत्रों के अनुसार, तेजिंदर पाल को उक्त ट्रांसपोर्टर ने सीएच एरिया स्थित अपने करीबी सहयोगी के घर ठहराया था। यहां वह कई महीनों तक गुप्त रूप से रहा और शहर की गतिविधियों पर नजर रखता रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान उसने स्थानीय नेटवर्क को मजबूत किया। कुछ समय बाद वह रायपुर चला गया, जहां कुछ समय तक रहा। इसके बाद उसकी मौजूदगी कोलकाता में दिखी थी। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि तेजिंदर पाल सिंह का नाम वर्ष 2021 में कोलकाता में हुए कुख्यात अपराधी जयपाल भुल्लर एनकाउंटर केस से भी जुड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो अगर जयपाल भुल्लर का उस समय एनकाउंटर नहीं होता, तो उसके गिरोह द्वारा जमशेदपुर में भी बड़े अपहरण कांड को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। इस इनपुट के बाद पुलिस पुराने मामलों की फाइलें भी खंगाल रही है। गौरतलब है कि जयपाल भुल्लर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य गैवी सिंह उर्फ विजय उर्फ ज्ञानी को पंजाब पुलिस ने जयपाल के एनकाउंटर से करीब दो महीने पहले अप्रैल 2021 ही आदित्यपुर से गिरफ्तार किया था। सूत्र बताते हैं कि तेजिंदर पाल सिंह अंतरराज्यीय गिरोह के लिए फंडिंग, लॉजिस्टिक सपोर्ट और सुरक्षित ठिकानों की व्यवस्था करता रहा है। कैरव गांधी अपहरण कांड में भी उसी की भूमिका मुख्य साजिशकर्ता और फंडिंग के रूप में सामने आई है। पुलिस अब तेजिंदर पाल को शरण देने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस इस मामले में पंजाब पुलिस की भी मदद लेगी।