ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरखुदीराम ने भारत माता के लिए खुद को बलिदान किया

खुदीराम ने भारत माता के लिए खुद को बलिदान किया

नमन संस्था ने शुक्रवार को अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी। संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि अमर शहीद खुदीराम बोस ने भारत माता के लिए खुद को बलिदान किया था।...

खुदीराम ने भारत माता के लिए खुद को बलिदान किया
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 12 Aug 2017 04:08 PM
ऐप पर पढ़ें

नमन संस्था ने शुक्रवार को अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी। संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि अमर शहीद खुदीराम बोस ने भारत माता के लिए खुद को बलिदान किया था। समारोह में वरुण, राजीव, ब्रजभूषण सिंह, महेश मिश्रा व अन्य ने विचार व्यक्त किए। भाजपा उलीडीह मंडल ने दी श्रद्धांजलि : वीर शहीद खुदीराम बोस की 110वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भाजपा उलीडीह मंडल ने मानगो चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। मंडल के विधायक प्रतिनिधि संध्या नंदी, कार्यकारी अध्यक्ष बच्चू मुखर्जी, महामंत्री अमरेन्द्र पासवान, नितिन चंद्र त्रिवेदी, संजय कुमार सिंह, पप्पू श्रीवास्तव, शंकर बनर्जी, रीना सिंह, अनिमेष सिन्हा, भाष्कर झा, मनोज गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें