ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरखुदीराम बोस की शहादत को किया नमन

खुदीराम बोस की शहादत को किया नमन

शहर के कई सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक संगठनों ने शुक्रवार को खुदीराम बोस को याद किया। खुदीराम बोस चौक मानगो में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति अध्यक्ष विकास...

खुदीराम बोस की शहादत को किया नमन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 12 Aug 2017 03:57 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के कई सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक संगठनों ने शुक्रवार को खुदीराम बोस को याद किया। खुदीराम बोस चौक मानगो में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति अध्यक्ष विकास मुखर्जी के नेतृत्व में सदस्यों ने उनकी शहादत को नमन किया। आमरा बंगाली और नेताजी सुभाष विचार मंच ने भी उन्हें याद किया। क्रांतिकारी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी कुर्बानी को युवाओं के लिए प्रेरक बताया। मंच के अध्यक्ष रंजीत घोषाल ने क्रांतिकारियों के विचार को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। श्रद्धांजलि देने वालों में शिवशंकर राय, विनोद खुमार, राजन विश्वास, सरोन शर्मा, सुभाष मुखर्जी, शेखर पाल, चंदन सिंह, चंदना चौधरी, डॉ. मनिंदर नाथ सिंह, प्रसेनजीत विश्वास, सुलेखा महापात्रो शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें