Khelo India Open Archery Tournament Aditi Kumari and Kaushal Lal Clinch Gold Medals खेलो इंडिया तीरंदाजी : राज अदिति और कौशल लाल ने बाजी मारी, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsKhelo India Open Archery Tournament Aditi Kumari and Kaushal Lal Clinch Gold Medals

खेलो इंडिया तीरंदाजी : राज अदिति और कौशल लाल ने बाजी मारी

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलो इंडिया ओपन तीरंदाजी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसमें राज अदिति कुमारी और कौशल लाल ने क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। मेघा बेसरा और राज छत्तर...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 17 March 2025 11:18 AM
share Share
Follow Us on
खेलो इंडिया तीरंदाजी : राज अदिति और कौशल लाल ने बाजी मारी

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलो इंडिया ओपन तीरंदाजी टूर्नामेंट के कंपाउंड वर्ग में राज अदिति कुमारी और कौशल लाल ने क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपना परचम लहराया। मेघा बेसरा और राज छत्तर ने रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया, जबकि अंजू गारी और आशीष सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किए। रिकर्व वर्ग में मेघा उरांव और अमेबालेकर वान्नियांग क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में शीर्ष पर रहें। सृष्टि व्यास और कृष्णा पिंगुआ ने रजत पदक जीता, जबकि नेहा नाग और प्रतीक कुमार साहा ने कांस्य पदक हासिल किया। इंडियन राउंड वर्ग में वर्षा और माधो बिरुआ ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। प्रिया महली और सुनील हेस्सा ने रजत पदक जीते और चांदमणि कुंकल एवं चंदन प्रमाणिक ने कांस्य पदक अपने नाम किए।भारतीय तीरंदाजी संघ, झारखंड तीरंदाजी संघ और साई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य भर से लगभग 200 बालक-बालिकाओं ने कम्पाउंड, रिकर्व और इंडियन राउंड वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव सुमन चंद मोहंती, द्रोणाचार्य एवं पद्मश्री पुरस्कृत पूर्णिमा महतो, प्रतियोगिता निदेशक एल मूर्ति, और अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह एवं बीएस राव ने पुरस्कृत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।