एमिनटी हाउस ओवरऑल चैंपियन बना

Jan 23, 2026 11:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में केरला पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। एमिनटी हाउस ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि ऑनेस्टी हाउस रनरअप रहा। विभिन्न वर्गों में बेस्ट एथलीट चुने गए। कार्यक्रम में ताइक्वांडो, योगा ड्रिल और मार्च पास्ट का प्रदर्शन हुआ।

एमिनटी हाउस ओवरऑल चैंपियन बना

जमशेदपुर। केरला पब्लिक स्कूल, मानगो की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एमिनटी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि ऑनेस्टी हाउस को रनरअप ट्रॉफी मिली। सुपर सीनियर बालक वर्ग में सन्नी कुमार सिंह, बालिका वर्ग में अफसा जुनैद, सीनियर बालक वर्ग में साकिब आलम और सीनियर बालिका वर्ग में फलक जुबैर को बेस्ट एथलीट चुना गया। कार्यक्रम में ताइक्वांडो, योगा ड्रिल और मार्च पास्ट आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. साहिल पाल सहित स्कूल ट्रस्ट व शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।