राजेन्द्र बाबू के बताए मार्ग पर चलना आज भी प्रासंगिक
Mar 01, 2026 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
कायस्थ महासभा जमशेदपुर ने शनिवार को सोनारी चित्रगुप्त भवन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी तस्वीर पर माला चढ़ाने और दीप जलाने से हुई। वक्ताओं ने बताया कि राजेंद्र बाबू के बताए मार्ग आज भी प्रासंगिक हैं। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर की ओर से शनिवार सुबह सोनारी चित्रगुप्त भवन में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी तस्वीर पर माला चढ़ाकर और दीप प्रज्वलित कर शुरू की गई। वक्ताओं ने कहा कि हमें राजेन्द्र बाबू के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उनका बताया मार्ग आज भी प्रासंगिक हैं और भविष्य में भी रहेगा। कार्यक्रम में अजय श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, श्याम बिहारी लाल, सुजीत श्रीवास्तव, शशांक शेखर, नरेंद्र कुमार प्रसाद, सुरेश, बबलू , नारायण आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



