बागबेड़ा में कवयित्री सम्मेलन में गूंजे साहित्य और संस्कृति के स्वर

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें रांची और जमशेदपुर की कवयित्रियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने किया। कवयित्रियों ने नारी सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकार और प्रकृति प्रेम जैसे विषयों पर काव्य पाठ किया।

बागबेड़ा में कवयित्री सम्मेलन में गूंजे साहित्य और संस्कृति के स्वर

जमशेदपुर। शकुंतला हिंदी साहित्य एवं सांस्कृतिक दर्पण मंच के तत्वावधान में बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित शांति निकेतन मिडिल एंड हाई स्कूल परिसर में कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। रांची एवं जमशेदपुर से पहुंचीं कवयित्रियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मंच की संस्थापक कवयित्री अंकिता सिन्हा ने किया। कवयित्री उपासना सिन्हा, माधवी उपाध्याय और वीणा पाण्डेय भारती ने शब्दों से काव्य पुष्प अर्पित किए गए। मंच पर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट पूजा दत्ता तथा शिक्षाविद पारस नाथ मिश्रा मौजूद रहे। मां सरस्वती वंदना की प्रस्तुति वीणा पाण्डेय भारती ने दी।

कवयित्रियों का सम्मान

इसके पश्चात मुखिया मायावती टुडू, नीनू कूदादा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया सुरेश निषाद, संतोष ठाकुर, कुमुद यादव एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक केपी सिंह ने संयुक्त रूप से कवयित्रियों को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

काव्य पाठ के विषय

सम्मेलन में उपस्थित कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकार, प्रकृति प्रेम और राष्ट्रीय चेतना जैसे विषयों पर काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, शिक्षकगण और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक माहौल को बढ़ावा मिलता है और नई प्रतिभाओं को मंच मिलता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कवयित्री सम्मेलन कब आयोजित किया गया?
कवयित्री सम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर में किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।