काशीडीह में लोक सांस्कृतिक महोत्सव संपन्न, पारंपरिक कला ने मोहा मन

Feb 09, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

काशीडीह यंग स्टार मेला समिति द्वारा आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या ने भाग लिया। मुर्गा पाड़ा प्रतियोगिता, पारंपरिक लोक नृत्य और छऊ नृत्य ने दर्शकों का मनोरंजन किया। विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू और समाजसेवी विश्वनाथ महतो उपस्थित रहे।

काशीडीह में लोक सांस्कृतिक महोत्सव संपन्न, पारंपरिक कला ने मोहा मन

क्षेत्र की लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से काशीडीह यंग स्टार मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित विशाल लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेला रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरे दिन चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और दर्शकों की भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मेला के साथ हुई और इसके पश्चात शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोपहर में मुर्गा पाड़ा प्रतियोगिता ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। इसके बाद पारंपरिक लोक नृत्य कुंड़ची कदम झुमुर आखाड़ा की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया। इसमें परितोष महतो, अनिमा, अनु और विमल महतो ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया।

शाम के सत्र में महिला छऊ नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जबकि रात्रि में पारंपरिक छऊ नृत्य के रोमांचक मुकाबले ने कार्यक्रम को शिखर पर पहुंचा दिया। उस्ताद तपन महतो (माझीहिड़ा) और उस्ताद श्यामचंद महतो (मुरुगुमा) की टीमों के बीच मुकाबले को दर्शकों ने खूब सराहा। मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रीय लोक कलाकारों को सम्मानजनक मंच प्रदान करना और नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ना है। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू और विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी विश्वनाथ महतो एवं सेवानिवृत्त शिक्षक वानेश्वर महतो उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।