Jamshedpur News: काशीडीह हाईस्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह
Jamshedpur News: जमशेदपुर के काशीडीह हाईस्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य राकेश पांडेय ने विद्यालय के विकास, सीबीएसई परिणामों और छात्रों की सफलताओं पर चर्चा की। इस बार, सालेहा परवीन ने बायो साइंस में शहर में पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी छात्रों को अवसर प्रदान किए हैं।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची स्थित काशीडीह हाईस्कूल परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राकेश पांडेय ने मीडिया प्रतिनिधियों, समर्पित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के भावी दृष्टिकोण और बच्चों के समग्र विकास के संकल्प को साझा किया। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय की सर्वांगीण विकास नीति आज परिणाम के रूप में सामने दिख रही है और यह लगातार सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शहर के शीर्ष 10 विद्यालयों में अपना स्थान बना रहा है। इस वर्ष बायो साइंस संकाय में सालेहा परवीन ने पूरे शहर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा वैज्ञानिक नवाचार और खेलकूद के क्षेत्र में भी विद्यालय की गतिविधियां बच्चों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान कर रही हैं।
विज्ञान के क्षेत्र में विद्यालय के छात्र इंस्पायर-मानक पुरस्कारों के माध्यम से दो बार राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं, जिसमें कक्षा 12वीं के शुभम को उनके पर्यावरण-अनुकूल मॉडल के लिए भारत मंडपम में सम्मानित किया गया तथा उनका चयन जापान के सकुरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए भी हुआ।


