ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकरम पौधे को बचाने के लिए करमा उत्सव होगा : रघुवर

करम पौधे को बचाने के लिए करमा उत्सव होगा : रघुवर

सरना और सनातन संस्कृति एक जैसी है। इन दोनों संस्कृति में वन, जीव और पृथ्वी की पूजा होती है। दोनों संस्कृति के लोग एक साथ प्रेम और एकता के साथ रहते हैं, इनकी रक्षा जरूरी है। यह कहना था मुख्यमंत्री...

करम पौधे को बचाने के लिए करमा उत्सव होगा : रघुवर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 03 Sep 2017 03:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सरना और सनातन संस्कृति एक जैसी है। इन दोनों संस्कृति में वन, जीव और पृथ्वी की पूजा होती है। दोनों संस्कृति के लोग एक साथ प्रेम और एकता के साथ रहते हैं, इनकी रक्षा जरूरी है। यह कहना था मुख्यमंत्री रघुवर दास का। सिदगोड़ा के जैप-6 परिसर में शनिवार को वन विभाग की ओर से आयोजित करम पर्व के दौरान करम पौधा लगाने के बाद मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया। कहा कि विलुप्त हो रहे करम पौधे को बचाने के लिए वन विभाग हर वर्ष करमा उत्सव आयोजित करेगा। साथ ही अभियान चलाकर पूरा राज्य में पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. संजय कुमार, सुनील कुमार गुप्ता ने भी अपने बातें रखी। समारोह के दौरान वन विभाग के अधिकारी बी. वेकटेंश्वरलू, बीके सिंह, शशि कुमार, लक्ष्मी नारायण बड़ाइक, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जैप कमाडेंट संगीता कुमारी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा, खेमलाल चौधरी समेत कई लोग उपस्थित थे। गरीबी, पलायन और कुपोषण बड़ी समस्या : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गरीबी, पलायन और कुपोषण बड़ी समस्या है। राज्य ने भाजपा को राजनीतिक शक्ति दी है। प्राकृतिक और आध्यत्मिक शक्ति ईश्वर से मिलेगी तो समस्या के समाधान की ओर सरकार तेजी से काम कर सकेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें