करीम सिटी एनएसएस इकाई द्वारा अंतिम दिन चलाया स्वच्छता अभियान

Jan 18, 2026 03:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर का समापन हुआ। 50 स्वयंसेवक छात्रों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, खाद्य वितरण और खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से सेवा कार्य किए। डॉ मोहम्मद रेयाज और डॉ. आले अली के मार्गदर्शन में छात्रों ने अनुशासन और सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया।

करीम सिटी एनएसएस इकाई द्वारा अंतिम दिन चलाया स्वच्छता अभियान

जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित साप्ताहिक विशेष शिविर के अंतिम दिन अंतिम दिन था। 12 जनवरी से आयोजित इस शिविर में लगभग 50 स्वयंसेवक छात्र पूरे उत्साह और समर्पण के साथ ग्रामीण क्षेत्र में सेवा कार्यों में जुटे हुए थे।शिविर के पांचवें दिन गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर सफाई के प्रति जागरूकता फैलाई। ज़रूरतमंद परिवारों के बीच किराना सामग्री, वस्त्र और कंबल का वितरण किया गया। ग्रामीणों के साथ जुड़ाव और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इसके साथ ही भोजन वितरण कार्यक्रम के माध्यम से सेवा का भाव और मजबूत हुआ।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए स्वयंसेवकों को 5-5 सदस्यों की टीमों में बांटा गया, जहाँ प्रत्येक टीम में 8 से 10 छात्र सक्रिय रहे। सभी टीमों ने बेहतर समन्वय और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को बखूबी निभाया।पूरा शिविर करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद रेयाज और एनएसएस प्रमुख डॉ. आले अली के मार्गदर्शन में सम्पन्न हो हुआ।एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए सामाजिक सेवा को राष्ट्र निर्माण की नींव बताया।वहीं शिविर संचालन में एनएसएस प्रेसिडेंट जयकृष्णा धारा की भूमिका बेहद सराहनीय रही, जिनके नेतृत्व में छात्रों ने अनुशासन और सेवा भावना की मिसाल पेश की।यह एनएसएस विशेष शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, नेतृत्व क्षमता और मानवीय मूल्यों के विकास का सशक्त मंच बनता जा रहा है।आगामी दिनों में भी कई जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।