महानवमी पर जवाहरनगर में कुमारी कन्या पूजन का आयोजन
जमशेदपुर के जवाहरनगर रोड नंबर 15 में महानवमी के अवसर पर कुमारी कन्या पूजन का आयोजन श्रद्धा से किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं की पूजा की और उन्हें भोजन व उपहार दिए। आयोजकों ने बताया कि यह पूजन नवरात्र के दौरान एक महत्वपूर्ण परंपरा है। कार्यक्रम में स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
जमशेदपुर। मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 15 में महानवमी के अवसर पर कुमारी कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ छोटी कन्याओं की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।पूजन के बाद सभी कन्याओं को स्वादिष्ट व्यंजनों से भोजन कराया गया। साथ ही उन्हें उपहार स्वरूप विभिन्न सामग्री भी भेंट की गई। आयोजकों ने बताया कि नवरात्र के दौरान कन्या पूजन सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा की जाती है।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और पूरे माहौल में भक्ति व उत्साह का वातावरण बना रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


