Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरKalinga Utkal Express to Run on Changed Route for 24 Days in September

उत्कल एक्सप्रेस का 24 दिन बदलेगा मार्ग

दक्षिण पूर्व जोन में लाइन ब्लाक के कारण पुरी-ऋषिकेश कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 4 से 17 सितंबर तक लागू रहेगा, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 20 Aug 2024 11:41 AM
share Share

जमशेदपुर। पुरी-ऋषिकेश कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस सितंबर में 24 दिन बदले मार्ग से चलेगी। लाइन ब्लाक के कारण दक्षिण पूर्व जोन में उत्कल एक्सप्रेस को बदले मार्ग पर चलाने का पत्र आया है। इससे रोज सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी। बताया जाता है कि पुरी-ऋषिकेशउत्कल एक्सप्रेस 4 से 15 सितंबर और ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 6 से 17 सिंतबर तक बदले मार्ग मितावली, खुर्जा, मेरठ सिटी और आगरा कैंट होकर अपडाउन करेगी। इससे पूर्व रेलवे ने विजयवाड़ा लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-बेंगलुरु एक्सप्रेस को 6 से 27 सितंबर, टाटानगर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 5 से 26 सितंबर तक बदले मार्ग में चलाने का आदेश दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें