राखा माइंस स्टेशन पर रुकी उत्कल एक्सप्रेस, यात्रियों में उत्साह
राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव से स्थानीय लोगों और यात्रियों में खुशी का माहौल है। सांसद विद्युत वरण महतो ने ट्रेन का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। अब यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अन्य स्टेशनों पर नहीं जाना पड़ेगा।

राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को ऋषिकेश से पूरी जाने वाली यह ट्रेन जैसे ही राखा माइंस स्टेशन पहुंची, वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने ट्रेन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद थे। उन्होंने स्टेशन पर पहुंचकर यात्रियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की और ट्रेन के ठहराव को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। सांसद श्री महतो ने हरी झंडी दिखाकर कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस को पुरी के लिए रवाना किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा होगी। अब उन्हें लंबी दूरी की यात्रा के लिए दूसरे बड़े स्टेशनों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


