ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को शपथ ग्रहण में दूसरी कतार में बैठाने पर जेवीएम के नेता ने की यह टिप्पणी

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को शपथ ग्रहण में दूसरी कतार में बैठाने पर जेवीएम के नेता ने की यह टिप्पणी

झारखंड की नई सरकार के शपथ समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को दूसरी कतार में बैठाना धरती पुत्र का अपमान करना है। काशीडीह में प्रेसवार्ता में सोमवार...

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को शपथ ग्रहण में दूसरी कतार में बैठाने पर जेवीएम के नेता ने की यह टिप्पणी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 30 Dec 2019 08:42 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की नई सरकार के शपथ समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को दूसरी कतार में बैठाना धरती पुत्र का अपमान करना है। काशीडीह में प्रेसवार्ता में सोमवार को झाविमो के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हजारों की भीड़ में बाबूलाल मरांडी की उपेक्षा से झाविमो समर्थक नाराज हैं। अभय ने कहा कि नवमनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह सोचना चाहिए था कि बाबूलाल मरांडी ने सरकार को नि:स्वार्थ व बेशर्त समर्थन दिया है। पहली कतार वाले नेताओं तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी, शरद यादव समेत अन्य ने झारखंड के लिए क्या किया है। पांच को संगठनात्मक बैठक: अभय ने कहा कि पांच जनवरी को रांची में पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक होगी। इसमें सभी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष एवं प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें