ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरKBC 9: जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार बनी पहली करोड़पति, जानें उनके बारे में

KBC 9: जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार बनी पहली करोड़पति, जानें उनके बारे में

टीआरपी के मामले में सभी सीरियल्स को पीछे छोड़ देने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 9 को आखिरकार पहला करोड़पति मिल ही गया। यह बाजी जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार ने मारी है। उनके एक करोड़ रुपये...

Kaun Banega Crorepati
1/ 2Kaun Banega Crorepati
जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार
2/ 2जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार
जमशेदपुर, हिन्दुस्तान टीमSat, 30 Sep 2017 04:48 PM
ऐप पर पढ़ें

टीआरपी के मामले में सभी सीरियल्स को पीछे छोड़ देने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 9 को आखिरकार पहला करोड़पति मिल ही गया। यह बाजी जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार ने मारी है। उनके एक करोड़ रुपये जीतते ही अमिताभ बच्चन ने सेट पर इस तरह खुशी मनाई की सब देखते ही रह गए। अनामिका के एक करोड़ रुपये जीतते ही अमिताभ बच्चन ने चिल्लाकर कहा कि आप इस शो की पहली करोड़पति बन गई हैं।

अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा से अनामिका 7 करोड़ रुपये के प्रश्न तक पहुंच गई थीं। लेकिन, आखिरी सवाल के जवाब असमंजस के चलते उन्होंने एक करोड़ रुपये की रकम के साथ शो क्विट करने का फैसला किया। शो लिए यह अच्छी खबर रही, क्योंकि शो के इस सीजन को लगभग 1 महीने हो गए हैं और अब तक इसे कोई भी करोड़पति नहीं मिला था। उसी दिन विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने भी शो में शूटिंग की गई।

KBC 9: झारखंड की महिला बनी पहली करोड़पति, अमिताभ ने कुछ इस तरह दी बधाई

एनजीओ में खर्च करेंगी राशि : हालांकि अनामिका ने इस बारे में अभी कुछ भी ज्यादा बोलने से इनकार किया। लेकिन, उन्होंने कहा कि जीती धनराशि में से ज्यादा-से-ज्यादा जरूरतमंद बच्चों व अपने एनजीओ पर खर्च करेंगी। अभी इस दिशा में वह झारखंड के कुछ इलाकों में भी बेहतर ढंग से काम करना चाहती हैं।

चार सौ बच्चों को सिखा चुकी हैं डांस : कोलकाता से ऑडियो इंजीनियरिंग का कोर्स करनेवाली जमशेदपुर की बाराद्वारी निवासी अनामिका मजूमदार शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अनामिका फेथ इन इंडिया नामक एनजीओ संचालित करती हैं। जिसमें फुटपाथी बच्चों समेत सरकारी स्कूल के बच्चों को सात साल से नृत्य एवं संगीत सिखा रही हैं। अब तक 400 से अधिक बच्चों को डांस में पारंगत कर चुकी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें