ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में परीक्षा देते समय गिरा पंखा, दो छात्राएं घायल

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में परीक्षा देते समय गिरा पंखा, दो छात्राएं घायल

मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज में जर्जर हो चुके भवन और सदियों पुराने उपकरण अब विद्यार्थियों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। मंगलवार को कॉलेज में परीक्षा दे रही दो छात्राओं पर अचानक पंखा गिर...

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में परीक्षा देते समय गिरा पंखा, दो छात्राएं घायल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 02 Oct 2019 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज में जर्जर हो चुके भवन और सदियों पुराने उपकरण अब विद्यार्थियों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। मंगलवार को कॉलेज में परीक्षा दे रही दो छात्राओं पर अचानक पंखा गिर गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कॉलेज में यूजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान सीलिंग फैन चलते-चलते गिर पड़ा। पंखे की चपेट में आने से दो छात्राएं घायल हो गईं। इसमें एक छात्रा के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे चार टांके लगाए गए हैं। उसका नाम अंजली कुमारी है, वह आदित्यपुर की रहने वाली है। मौके पर प्राचार्य एके मेहता के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक प्रीति बाला सिन्हा व अभाविप कार्यकर्ताओं ने तत्काल दोनों छात्राओं को गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इधर, इलाज कराने तक छात्राओं की परीक्षा बाधित रही। इसके मद्देनजर कॉलेज प्राचार्य के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक ने दोनों घायल छात्राओं को इलाज कराने के बाद अतिरिक्त समय देकर परीक्षा दिलाई गई।

अभाविप ने प्राचार्य को घेरा

घटना के बाद अभाविप के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. एके मेहता का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने कहा, पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है। अभाविप के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सागर राय ने कहा कि गत वर्ष कॉलेज में मरम्मत कार्य के लिए रूसा की ओर से 2.75 करोड़ रुपये दिए गए थे। बावजूद इसके कोई काम नहीं हुआ। स्पष्ट है कि कॉलेज प्रबंधन को किसी बड़ी घटना का इंतजार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें