Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJugsalai Sewer Treatment Plant to Clean River Pollution
जुगसलाई में नदी किनारे बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

जुगसलाई में नदी किनारे बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

संक्षेप: जुगसलाई में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का सर्वेक्षण किया गया है। यह प्लांट गंदे पानी को साफ करके उसे खरकई नदी में प्रवाहित करेगा। इससे नदी प्रदूषण मुक्त होगी। नगर परिषद और अन्य निकायों द्वारा स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए यह योजना बनाई गई है।

Wed, 5 Nov 2025 05:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जुगसलाई के नालों का गंदा पानी जल्द साफ होने के बाद नदी में प्रवाहित होगा। नगर परिषद के कर्मचारियों ने जुगसलाई शिव घाट के पास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का सर्वे कराया है। मालूम हो कि जुगसलाई और बागबेड़ा क्षेत्र के तीन नालों का पानी शिव घाट होकर खरकई नदी में बहता है। पर्यावरण सुरक्षा और नदियों से प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की योजना है। प्लांट की सर्वे रिपोर्ट डीपीआर के साथ मुख्यालय भेजी जाएगी, ताकि काम जल्द शुरू हो सके। ट्रीटमेंट प्लांट बनने से नदी में सीधे गंदा पानी नहीं जाएगा। जानकार बताते हैं कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) क्षेत्र स्थित सुवर्णरखा एवं खरकई नदी किनारे भी 15वें वित्त आयोग की राशि से तीन सीवरेज ट्रीटमेंट (एसटीपी) प्लांट बनना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके लिए तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंजूरी मिली है। जबकि, भविष्य में मानगो भी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनना है। दरअसल, स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर को मिले बेहतर रेटिंग को कायम रखने के लिए कचरा प्रबंधन और नदियों को स्वच्छ रखने का हर उपाय करने पर जोर है। जुगसलाई नगर परिषद, मानगो नगर निगम और जेएनएसी की योजना सफल होने से सुवर्णरखा और खरकई नदी प्रदूषण मुक्त होने के साथ पानी भी स्वच्छ रहेगा।