16 दिन बाद खुला जुबली पार्क का गेट, आवाजाही हुई सामान्य
जुबली पार्क का गेट आज 16 दिनों के बाद खोला गया। इसे संस्थापक दिवस की तैयारी के लिए बंद किया गया था। होली के चलते 7 मार्च को खुलने की तारीख बढ़ाकर 9 मार्च की गई। अब पार्क खुलने से यातायात का दबाव कम हो गया है और लोगों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।
16 दिनों के बाद जुबली पार्क का गेट आज खोल दिया गया। संस्थापक दिवस की तैयारी को लेकर और दो से छह मार्च तक आम लोगों के भ्रमण के दौरान कोई असुविधा न हो, इसके लिए इसे बंद किया गया था। पूर्व में यह 7 मार्च को ही खुलना था, लेकिन होली की वजह से दर्शकों की पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंचने पर टाटा स्टील प्रबंधन ने सजावट देखने के लिए एक दिन का अवधि विस्तार किया था। और इसी वजह से सात के बजाय इसे खोलने की तारीख 9 मार्च तय की गई।जुबली पार्क का गेट बंद किए जाने की वजह से यातायात का दबाव स्टेट माइल रोड पर बढ़ गया था।
अब आज से वह अतिरिक्त दबाव खत्म हो गया है और जुबली पार्क से बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी जाने वालों को सहूलियत हो गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


