Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJoint Police and Excise Department Operation Targets Illegal Liquor Trade in Jamshedpur
बिरसानगर में छापेमारी, 40 लीटर देशी शराब बरामद

बिरसानगर में छापेमारी, 40 लीटर देशी शराब बरामद

संक्षेप: जमशेदपुर में पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए संयुक्त अभियान चलाया। बिरसानगर इलाके में छापेमारी के दौरान 40 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। इस कार्रवाई में कई भट्ठियों को...

Sat, 18 Oct 2025 11:56 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। शहर में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। गुरुवार देर रात बिरसानगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में की गई इस कार्रवाई के दौरान करीब 40 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। कई स्थानीय शराब भट्ठियों पर छापेमारी की गई, जहां पुलिस ने ड्रम, पाइप, भट्ठी और शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर की गई थी। लंबे समय से बिरसानगर के हुड़लुंग इलाके में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार के तड़के आबकारी विभाग की टीम ने बिरसानगर थाना पुलिस के साथ मिलकर इन इलाकों में छापेमारी की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टीम ने कई जगहों पर कच्ची भट्ठियों को नष्ट किया और शराब को नालियों में बहा दिया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से 40 लीटर तैयार देशी शराब और लगभग 200 लीटर जावा (शराब बनाने का घोल) नष्ट किया गया। साथ ही दो महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि शहर में अवैध शराब निर्माण और बिक्री करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने इलाकों में ऐसे कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई करें। स्थानीय लोगों का सहयोग भी मांगा गया स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे इस तरह की गतिविधियों की जानकारी पुलिस या आबकारी विभाग को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इधर, पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में साकची, जुगसलाई और कदमा क्षेत्रों में भी इसी तरह की छापेमारी की योजना तैयार की गई है।