Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJoint Meeting of MPs in Jamshedpur Discusses Railway Development and Passenger Facilities

रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक में शामिल हुए नौ सांसद

जमशेदपुर में चक्रधरपुर और रांची रेल मंडल की बैठक हुई, जिसमें झारखंड और ओडिशा के नौ सांसद शामिल हुए। सांसद ज्योतिर्मय महतो ने स्टेशन विकास, सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव और ओवरब्रिज बनाने की मांग की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 13 Jan 2025 12:36 PM
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। चक्रधरपुर और रांची रेल मंडल की जमशेदपुर हाइवे स्थित होटल में संयुक्त बैठक हुई। इसमें झारखंड व ओडिशा के नौ सांसद शामिल हुए जबकि 15 सांसद को रेलवे जोन से बैठक के लिए आमंत्रण भेजा गया था। रेल जीएम एके मिश्रा के नेतृत्व में शुरू बैठक में पुरुलिया के साथ सांसद ज्योतिर्मय महतो ने स्टेशन के विकास, लंबी दूरी की सुपरफास्ट ट्रेनों को ठहराव देने एवं यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा में क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने समेत कई मांगों को उठाया है। सांसदों की मांगों पर रेलवे की कार्रवाई और अन्य जानकारी से दक्षिण पूर्व जोन के रेल जीएम एके मिश्रा समेत चक्रधरपुर और रांची मंडल के डीआरएम ने अवगत कराया और जल्द कई सुविधा शुरू करने की जानकारी दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें