ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजुस्को के डेंगू रोको अभियान से जुड़ें शहरवासी

जुस्को के डेंगू रोको अभियान से जुड़ें शहरवासी

डेंगू से सुरक्षा, हम सभी की सुरक्षा है। शहरवासी जुस्को के डेंगू रोको अभियान से जुड़ सकते हैं। बिष्टुपूर स्थित जुस्को श्रमिक यूनियन कार्यालय में सभी पदाधिकारियों व कमेटी मेंबरों को संबोधित करते हुए...

जुस्को के डेंगू रोको अभियान से जुड़ें शहरवासी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 09 May 2018 05:57 PM
ऐप पर पढ़ें

डेंगू से सुरक्षा, हम सभी की सुरक्षा है। शहरवासी जुस्को के डेंगू रोको अभियान से जुड़ सकते हैं। बिष्टुपूर स्थित जुस्को श्रमिक यूनियन कार्यालय में सभी पदाधिकारियों व कमेटी मेंबरों को संबोधित करते हुए डॉ. आलोक सुमन शर्मा ने ये बातें कहीं।

जुस्को प्रबंधन और जुस्को श्रमिक यूनियन ने मंगलवार सुबह डेंगू पर जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया। डॉ. आलोक ने कहा कि डेंगू फैलाने वाले एडिस मच्छर घरों के आसपास जमे पानी में पनपते हैं। इसलिए सप्ताह में एक बार सिर्फ 10 मिनट डेंगू व चिकनगुनिया पनपने वाले हर संभावित स्थान जैसे कूलर, फ्रिज के नीचे की ट्रे, टायर, मिट्टी के बर्तन, ड्रम, कंटेनर, खाली प्लास्टिक की बोतलों की सफाई करें। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष शहर में डेंगू के मच्छरों के प्रकोप से कई शहरवासी बीमार हुए थे। इसलिए अब भी हम इसे रोकने की पहल करें तो मानसून तक इसमें काफी नियंत्रण पा सकते हैं। मौके पर यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, महासचिव वीडी गोपालकृष्णा, कार्यकारी अध्यक्ष वाईपी सिंह सहित सभी पदाधिकारी व कमेटी मेंबर उपस्थित थे।

डेंगू के मच्छरों के विषय पर ये भी जाने

-आम मच्छरों की तुलना में डेंगू के मच्छर छोटे होते हैं।

-सफेद-काले धब्बों वाले इन मच्छरों को आसानी से पहचाना जा सकता है।

-यह मच्छर आदमियों के खून को ज्यादा पसंद करते हैं।

-इसके उड़ने, काटने और छिपने की गति तेज होती है।

-यह मच्छर पैदा होने वाले स्थान से 100 से 300 मीटर घेरे में शिकार करता है।

-इसका अंडा एक वर्ष तक बिना पानी के भी जीवित रह सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें