ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा स्टील के जेनरल ऑफिस गेट पर झामुमो ने किया प्रदर्शन

टाटा स्टील के जेनरल ऑफिस गेट पर झामुमो ने किया प्रदर्शन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने टाटा स्टील जनरल ऑफिस गेट समक्ष सोमवार को प्रदर्शन किया और कंपनी के प्रबंध निदेशक के नाम उनके सचिव बहालेन चंपिया को एक मांग पत्र...

टाटा स्टील के जेनरल ऑफिस गेट पर झामुमो ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 06 Aug 2019 04:32 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने टाटा स्टील जेनरल ऑफिस गेट समक्ष सोमवार को प्रदर्शन किया और कंपनी के प्रबंध निदेशक के नाम उनके सचिव बहालेन चंपिया को एक मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व केंद्रीय सदस्य महाबीर मुर्मू ने किया। विधायक चंपई सोरेन के लेटर पैड पर सौंपे गए मांगपत्र में टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अप्रेंटिस बहाली में शत-प्रतिशत झारखंड के युवाओं को मौका देने की बात कही गयी है। झामुमो ने कहा है कि आज टाटा स्टील जमशेदपुर की स्थापना का 112 वर्ष पूरा हो चुका है परंतु झारखंड के लोगों को कभी भी किसी भी तरीके के नियोजन में प्राथमिकता नहीं दिया गया। एक तरफ टाटा स्टील द्वारा कलिंगानगर उड़ीसा में अप्रेंटिस बहाली में शत-प्रतिशत उड़ीसा के स्थानीय लोगों को ही आरक्षण दिया जा रहा है और दूसरे ओर झारखंड में सभी राज्यों के छात्रों को परीक्षा में शामिल किया जा रहा है। एक कंपनी में दोहरे नीति बनाकर केवल झारखंड के छात्रों को वंचित करना उचित नहीं है। इसलिए वर्तमान शर्त एवं नियम अनुसार अप्रेंटिस के लिए होने वाली परीक्षा को रद्द कर टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट में भी कलिंगानगर की तर्ज पर तय मापदंड के अनुसार शत-प्रतिशत झारखंड के युवाओं को अप्रेंटिस में बहाल किया जाए। प्रदर्शन कार्यक्रम मुख्य रूप रंजीत प्रधान, गणेश सरदार, पप्पू उपाध्याय, भागीरथी हाँसदा, सपन मित्रा, लव कुमार सरदार, पलटन मुर्मू, सूरज गौड़, निर्दोष मुर्मू, समीर दास, माधव हेंब्रम, करण कालिंदी, राजन कैवार्ता, जालिम मार्डी, सदानंद साहू, पंकज दास आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें