ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरझामुमो ने गांवों में चलाया जन जागरण अभियान

झामुमो ने गांवों में चलाया जन जागरण अभियान

झामुमो ने पटमदा प्रखंड अध्यक्ष समीर महतो के नेतृत्व में रविवार को बनकुंचिया, ओड़िया व बांगुड़दा पंचायत के विभिन्न गांवों में जन जागरण अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता सह चांडिल...

झामुमो ने गांवों में चलाया जन जागरण अभियान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 23 Sep 2019 02:34 AM
ऐप पर पढ़ें

झामुमो ने पटमदा प्रखंड अध्यक्ष समीर महतो के नेतृत्व में रविवार को बनकुंचिया, ओड़िया व बांगुड़दा पंचायत के विभिन्न गांवों में जन जागरण अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता सह चांडिल जिला पार्षद ओमप्रकाश लायक शामिल हुए। ओमप्रकाश लायक ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था जो पूरा नहीं कर पायी लेकिन बिल को जरूर 5 गुना बढ़ा दिया है। गांवों में जो लाइटें लगाई गई है वह ज्यादातर खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों को 5 माह से वेतन नहीं दिया गया है। इनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। समीर महतो ने कहा कि अगले चुनाव में फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बनाने की जरूरत है तभी लोगों को फायदा होगा। मौके पर सचिव अश्विनी दास, अश्विनी महतो, मंटु महतो, महेंद्र महतो, पवित्र महतो व दुर्योधन दास आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें