सम्मानित किए गए पार्षद मानगो नगर निगम के पार्षद जितेन्द्र साव

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

गत दिन संपन्न निकाय चुनाव में मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 10 से निर्वाचित वैश्य एकता मंच के अध्यक्ष जितेंद्र साव को उनके निवास पर सम्मानित किया गया। मंच के सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। प्रदेश महामंत्री ने उनकी समाज सेवा और मृदुभाषिता की सराहना की।

सम्मानित किए गए पार्षद मानगो नगर निगम के पार्षद जितेन्द्र साव

गत दिन संपन्न निकाय चुनाव में मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 10 से निर्वाचित वैश्य एकता मंच के मानगो मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साव को शुक्रवार को उनके आवास पर सम्मानित किया गया। मंच की ओर से संगठन के कुछ सदस्य उनके मानगो संकोसाई एकता नगर-1 स्थित निवास पहुंचे और शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही उनका मुंह मीठा कराया। संस्था के प्रदेश महामंत्री श्रीकांत देव ने कहा कि जितेन्द्र आरम्भिक काल से समाज व क्षेत्र के लोगों के प्रति समर्पित थे। साथ ही मृदुभाषी होने के कारण इन्हें जीत मिली है। सदस्यों ने आने वाले समय के लिए उनके द्वारा अपने क्षेत्र के विकास कार्य को गति देने के साथ साथ इलाके को बेहतर बनाने और लोगों से मधुर संबंध स्थापित किए जाने की उम्मीद जतायी।

सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से उत्तम कुमार गुप्ता, किशोर कुमार वर्मा, श्रीकांत देव, गोपाल प्रसाद जायसवाल सहित अन्य शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।