Jamshedpur News: सिंधी समाज का चालीहा महोत्सव शुरू, झूलेलाल की होगी पूजा
Jamshedpur News: रिफ्यूजी कॉलोनी गोलमुरी में झूले लाल चालीहा महोत्सव 16 जुलाई से शुरू हुआ। कलश पूजन के साथ महोत्सव का आरंभ हुआ, जो 24 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान हर दिन पूजा, भजन संध्या और विशेष पूजन Fridays को आयोजित किए जाएंगे। अंतिम दिन शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Jamshedpur News: रिफ्यूजी कॉलोनी गोलमुरी में सिंधी समाज का सबसे बड़ा पर्व झूले लाल चालीहा महोत्सव 16 जुलाई से शुरू हो गया। कलश पूजन के साथ इसकी शुरुआत हुई। विधि-विधान के साथ कलश स्थापना व प्रभु झूलेलाल की 40 दिनों तक जलने वाली अखंड ज्योति को प्रज्वलित किया गया। महोत्सव में समाज द्वारा आस मटकी की स्थापना की गई। इसमें प्रतिदिन 40 दिन तक सुबह 7 से 8 बजे तक व शाम 6 से 8 बजे तक भगवान झूलेलाल की आराधना, भजन संध्या व आरती की जाएगी। दीप प्रज्वलन के बाद समाज के लोगों द्वारा आटे से बनाए गए बाराना को सिंदूर रंग लगाकर पूजा की गई।
इसके बाद नदी में विसर्जित किया गया। यहां नदी में मछलियों को खाना खिलाया गया। यह महोत्सव 40 दिन तक चलता है। 16 जुलाई से शुरू होने वाला यह सिंधी महोत्सव 24 अगस्त को समाप्त होगा। सिंधी समुदाय के सबसे बड़े देव झूलेलाल की सुबह शाम पूजा होगी। हर शुक्रवार को विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, अंतिम दिन 24 अगस्त की शाम 7 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान झूलेलाल के मंदिरों को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया गया। मौके पर समाज के लोग उपस्थित हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


