Jamshedpur News: मतदाता सूची में सेक्स वर्कर और बेघरों को शामिल करने पर जोर
Jamshedpur News: निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के तहत सेक्स वर्कर, बेघर लोगों और वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर दिया है। राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं। सेक्स वर्करों के दस्तावेज जुटाने में एड्स नियंत्रण से जुड़े विभाग और एनजीओ मदद करेंगे। पूर्वी सिंहभूम में इस काम के लिए चार एनजीओ पंजीकृत हैं।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। एसआईआर के तहत मतदाता सूची में सेक्स वर्कर, बेघरों, वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों आदि को जोड़ने पर निर्वाचन आयोग का काफी जोर है। इसके आलोक में राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने पूर्वी सिंहभूम सहित सभी जिलों के उपायुक्त को जरूरी निर्देश जारी किये हैं। सेक्स वर्कर को वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए राज्य स्तर पर झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी एवं जिलास्तर पर जिला एड्स कंट्रोल पदाधिकारी सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी तथा इनसे संबद्ध एनजीओ से मदद ली जानी है। संबंधित सेक्स वर्कर की जन्म तिथि, सामान्य निवास एवं घोषणा पत्र के साथ दिये जाने वाले दस्तावेज उपलब्ध रहने या उनके माता-पिता से संबंधित प्रमाणपत्र रहने पर पूर्व निर्धारित निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जन्मतिथि, निवास और घोषणा पत्र से सबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं रहने पर जिला में इससे संबद्ध एनजीओ के द्वारा दिये गये व्यक्तियों की सूची एवं अन्य कागजातों के आधार पर ईआरओ या एईआरओ द्वारा सकारण आदेश पारित किया जाएगा। उम्र के संबंध में प्रपत्र-6 के अनुसार घोषणा पत्र प्राप्त किया जाएगा। पते के प्रमाण के रूप में एनजीओ के माध्यम से प्रपत्र-6 के कॉलम आठ के अनुरूप कागज लिया जाएगा। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ऐसे लोगों को चिह्नित करने एवं उन्हें वोटर लिस्ट में शामिल करने हेतु दस्तावेजों की उपलब्धता के सबंध में आवश्यकतानुसार सहयोग करेंगे। इस संबंध में की गई पूरी कार्रवाई गोपनीय रखी जाएगी।
मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश
जिले में चार एनजीओ हैं पंजीकृत
सेक्स वर्करों के लिए काम करने वाले एनजीओ
राज्य में 33 जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में चार एनजीओ सेक्स वर्कर के लिए काम करते हैं। इनमें अलडेंट सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन, साउथ विहार फॉर वेलफेयर सोसाइटी फॉर ट्राइबल, संस्कार और एजीवीएसएस शामिल हैं।

