कर्मचारियों के रिटायरमेंट की आयु सीमा 62 वर्ष हो
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) की बैठक रांची में हुई। बैठक में छह प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें आठवें वेतन आयोग का गठन, रिटायरमेंट उम्र सीमा 62 वर्ष करने, अनुकंपा नियुक्तियों...
जमशेदपुर। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रांची स्थित महासंघ कार्यालय में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से छह मांगों को रखा गया एवं सरकार से मांग की गई कि आठवें वेतन आयोग का गठन हो, कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा 62 वर्ष किया जाए, अनुकंपा के आधार पर वर्ग 4 के कर्मचारियों की नियुक्ति में मैट्रिक पास की अनिवार्यता समाप्त की जाए, सचिवालय संवर्ग के कर्मचारियों का भी 3 साल के बाद अन्य विभागों एवं स्थानों पर स्थानांतरण किया जाए, एलडीसी को 2400 का ग्रेड पे दिया जाए और महासंघ के पदाधिकारियों का स्थानांतरण रद्द किया जाए।बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनीत कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से महासंघ के मुख्य संरक्षक धर्मराज तिवारी, महामंत्री राजाराम सिंह, प्रांतीय सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, संरक्षक सतीश कुमार सिन्हा, शिवाकांत झा, कार्यकारी अध्यक्ष नील मोहन बानरा, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर, प्रभात कुमार, जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा के साथ झारखंड के विभिन्न जिला जैसे हजारीबाग,पलामू, गढ़वा, रांची, देवघर, रामगढ़, सरायकेला, जमशेदपुर सहित कई अन्य जिलों के महासंघ के पदाधिकारी शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।