दर्जनों विद्यार्थी 8वीं परीक्षा का फॉर्म भरने से वंचित, तिथि बढ़ाने की मांग
Jan 23, 2026 01:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने जैक से कक्षा आठवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। विभिन्न जिलों में छात्रों की संख्या का ऑनलाइन अनुमोदन समय पर न होने और स्कूल बंद रहने के कारण कई छात्रों के आवेदन समय पर नहीं हो सके।

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) से कक्षा आठवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने और जमा करने की तिथि विस्तारित करने की मांग की है। कहना है कि जैक द्वारा आवेदन तिथि 23 दिसंबर-25 से 16 जनवरी 2026 तक निर्धारित थी, लेकिन विभिन्न जिलों में छात्र संख्या का ऑनलाइन अनुमोदन समय पर न होने के कारण विद्यालय समयबद्ध आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। इसी अवधि में विभिन्न अवकाश और स्कूल बंद रहने के कारण कई छात्रों के आवेदन छूट गए या समय पर जमा नहीं हो सके। एक अंतिम अवसर का आग्रह किया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJharkhand Teachers Union Urges Extension for 8th Grade Board Exam Application Deadline




